PM Surya Ghar Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के जरिए देश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। जिसके जरिए करोड़ों घर को रोशनी भी मिल सकेगी और बिजली के बिल से छुटकारा भी मिल सकेगा।
ऐसे में अगर आप भी पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन करने का विचार कर रहे हैं तो कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए केवल भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसी के साथ-साथ और भी कुछ चीज हैं जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए, तभी आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं तो चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
भारत देश में लगभग करोड़ों लोग रहते हैं और ऐसे में देखा जाए तो सभी लोग बिजली के बिल से बहुत ही ज्यादा परेशान है। इसी को ध्यान में रखते हुए PM Surya Ghar Yojana की शुरुआत की गई है। जिसके जरिए बिजली की बचत भी की जा सकती है और सोलर सिस्टम के जरिए बिजली आराम से मिल सकती है। सरकार की तरफ से लगभग 75 करोड रुपए का बजट तय किया गया है। लगभग 1 करोड़ घर को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य भी तैयार कर लिया गया है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस योजना के जरिए आपको सब्सिडी भी दी जाएगी जो सीधा ही आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार ने इस बात को ध्यान में रखा है कि सब्सिडी को लेकर भारी रियायती दी जाएगी ताकि लोगों पर किसी प्रकार का कोई बोझ ना आए। इस योजना के लिए सरकार की तरफ से एक ऑनलाइन पोर्टल भी जारी कर दिया गया है।
इसी के साथ आपको बता दे कि प्रधानमंत्री के द्वारा इस योजना को जमीन स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत को अपने-अपने क्षेत्र में सभी के घर पर छत पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए बढ़ावा भी दिया जा रहा है। लोगों को अलग-अलग तरह से प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस योजना के जरिए बिजली बिल में बचत होगी लोगों को नए-नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़े: बेटियों के खाते में सरकार दे रही ₹50000, यहाँ देखे पूरी जानकारी