Find Your Dream Job, Anytime, Anywhere
Ads Place (after title)

Bihar Laghu Udyami Yojana – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार लघु उद्यमी योजना को शुरू किया गया है जिसके तहत प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को 2 लाख रुपये ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। बिहार सरकार के इस योजना में उन लोगों को लाभ दिया जाएगा जो खुद का स्वरोजगार शुरू करने को लेकर इच्छुक रहेंगे। 

सरकार का इस योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी को कम करना है जिसके लिए वर्तमान समय में बिहार सरकार के द्वारा लघु उद्यमी योजना के आवेदन की मांग की गई है। आप नीचे बताई गई जानकारी के आधार पर आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।

उद्योग स्थापित करने के लिए मिलेगा 2 लाख रुपए का सहायता – Bihar Laghu Udyami Yojana

बिहार सरकार के द्वारा बेरोजगारी दर को कम करने के लिए बिहार लघु उद्योग योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत प्रत्येक परिवारों को 2 लाख का आर्थिक मदद दिया जाएगा। सरकार के इस योजना का लाभ मुख्य तौर पर उन परिवारों को दिया जाएगा जिनका मासिक इनकम 6 हज़ार रुपए से कम होगा। इसके अलावा बिहार सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए। 

आपको बता दे कि बिहार सरकार के द्वारा इस योजना के तहत आने वाले 5 वर्षों में 94 लाख से भी अधिक परिवारों को लाभ दिया जाएगा जिसका लाभ लेने के लिए प्रत्येक परिवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद सरकार के द्वारा आवेदक को स्वीकार किया जाएगा। अगर आपको स्वीकृति मिल जाती है तो उसके बाद लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन किया जाएगा। 

बिहार सरकारी विशेष रूप से नए युवाओं को जो खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं एवं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण काल्पनिक व्यापार को वास्तविकता में नहीं बदल पा रहे हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। बिहार सरकार ने यह कदम भारत के दिग्गज व्यापारी संघ के साथ मिलकर शुरू कर रही है। इस योजना के तहत ना ही केवल ऋण मुहैय्या करवाया जाएगा बल्कि व्यापार आदि के लिए मदद की जाएगी।

तीन किस्तों में मिलेगा 2 लाख रुपए 

बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत प्रत्येक परिवारों को 2 लाख रुपए की राशि तीन किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी जहां पहले किस्त के रूप में 25% दूसरे किस्त में 50% वहीं तीसरी किस्त में 25% राशि दी जाएगी। वर्तमान समय में सरकार के द्वारा इसके आवेदन की मांग की गई है। 

इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है। या फिर आप नीचे बताएंगे जानकारी के आधार पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर बिहार सरकार के लघु उद्यमी योजना का लाभ ले सकते हैं।

इस लिस्ट में नाम है तो मिल जायेगा पूरा पैसा वापस, यहां से करे नाम चेक, सहारा इंडिया की रिफंड लिस्ट जारी | Sahara India Refund List

बिहार लघु उद्यमी योजना आवेदन कैसे करें? 

  • बिहार लघु उद्यमी योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है। 
  • आधिकारिक पोर्टल के मुख्य पेज पर आपको बिहार लघु बिहार लघु उद्यमी योजना आवेदन के लिए क्लिक करें का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आयेगा जहां आपको पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आयेगा जहां आपको पूछे जाने वाली जानकारी को भरकर ओटीपी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लोगिन करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको भरकर जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर सबमिट करना है।

इस प्रकार से आपका बिहार लघु उद्योग में योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।

Ads Place (Sidebar)
Ads Place (Footer)