Abua Awas Yojana 2024: – झारखंड में बेघर और गरीब लोगों के लिए एक नई सुविधा का आयोजन किया गया है – तीन कैमरों वाला पक्का मकान। अगर आपका सपना है कि आप एक पक्का मकान अपने नाम करें, तो सरकार आपके सपने को साकार करने में सहायता करेगी। आज के समय में, गरीब व्यक्ति के लिए एक तीन कैमरों वाला पक्का मकान बनाना काफी कठिनाई का सामना हो सकता है।
झारखंड में, बड़े पैमाने पर गरीब और बेघर लोग रहते हैं, जिन्हें समाज में उत्थान के लिए सुरक्षित और समृद्ध बनाने की जरूरत है। इसी के प्रेरणादायक उद्देश्य के साथ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने ‘अबुआ आवास योजना’ की शुरुआत की है, जो देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषित की गई थी। इस योजना के अंतर्गत घर की सुविधा प्राप्त करने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको जानकारी नीचे दी गई है।
झारखंड के गरीब और बेघर नागरिकों के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। यह एक सफल और बेहतरीन योजना साबित हो रही है। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लाभ के रूप में आपको तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। वर्तमान समय में 24 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जो भी इसके लिए आवेदन करेगा उसे मार्च 2026 तक तीन कमरे का पक्का मकान की सुविधा मिलेगी।
सबसे पहले सरकार ने झारखंड के सभी आवेदनों में से 2 लाख आवेदन को मंजूरी दी और पहले सत्र में 2 लाख परिवारों को तीन कमरे के पक्का मकान की सुविधा इस योजना के तहत दी गई है। उसके बाद साल 2024 से 2025 के बीच दूसरा सत्र शुरू किया जाएगा जिसमें 3 लाख परिवारों को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। सरकार ने दूसरे सत्र के लिए घर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसलिए वर्तमान समय में तीसरे सत्र के लिए आवेदन शुरू किया गया है।
तीसरे सत्र के अंतर्गत मार्च 2026 तक आपको झारखंड सरकार की तरफ से तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। इसके लिए आपको अभी 24 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच आवेदन करना होगा जिसके लिए सभी आवश्यक जानकारी नीचे बताई गई है।
इस योजना में सरकार तीन कमरे का पक्का मकान बनाने के लिए आपको चार किस्त में पैसे देगी। हर किस्त में आपके घर बनाकर इसकी जानकारी स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करनी होगी। आप जिस तरह अपने घर को बनते जाएंगे उस तरह आपके आगे का पैसा आते जाएगा।
PM Kisan Beneficiary Status: 9 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी खाते में आएंगे ₹4000
इस योजना में आपके घर बनाने के लिए जो पैसा दिया जाएगा उसके जरिए आपको तीन कमरे का मकान बनाना है। इस मकान को बनाने के लिए सरकार ₹200000 की राशि प्रदान करेगी। सबसे पहले राशि की 15% किस्त अर्थात ₹30000 आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे, इसके बाद 25% अर्थात ₹50000 ट्रांसफर किए जाएंगे, इसके बाद तीसरी किस्त जिसमें 50% अर्थात एक लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। अंत में बचे हुए सारे पैसे आखिरी किस्त में आ जाएंगे।
आबुआ आवास योजना का पैसा हर किसी को नहीं दिया जाता है। इसके लिए झारखंड सरकार ने कुछ खास पात्रता को निर्धारित किया है, अगर आप उस पात्रता का निर्देश अनुसार पालन करते हैं तब आपको आवास योजना का लाभ दिया जाता है –
हमने आपको Abua Awas Yojana 2024 के बारे में पूरी जानकारी दी है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ किसको मिलेगा और कैसे मिलेगा। इसके अलावा यह योजना किसके लिए किस प्रकार शुरू किया गया है इससे जुड़ी भी सभी प्रकार की जानकारी को सरल शब्दों में समझाया गया है।